संदेश

कुछ प्रश्न लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं
चित्र
अटल जी, ईश्वर से कहिएगा जिस मिट्टी से आपको बनाया उसी मिट्टी से सारे नेताओं को बनाये।क्यों कि आप अनुपम थे,आपके लोग प्रतिद्वंदी तो रहे लेकिन विरोधी नहीं कितनी बड़ी ख़ासियत थी ये आप की।कितने संवेदनशील कवि,कितने दृढ़ निश्चयी,उत्कृष्ट वक्ता,स्वच्छ राजनीति के हरेक मापदंडों पर खरे। बड़ी लकीर खींच गए हैं आप इससे बड़ी लकीर खींचने वाले आप जैसे अजातशत्रु राजनीति को हमेशा ज़रूरत रहेगी। आप लम्बी उम्र जी कर भी गए और लंबे वक्त तक राजनीति में सक्रिय रह कर भी गए ये संतोष है। दोबारा आइये इस धरती पर फिर से एक युग पुरुष के रूप में। आपको विनम्र प्रणाम। _/\_ ~सोनरूपा #पुण्यतिथि  

फूल सबके लिए महकते हैं

फूल सबके लिए महकते हैं लोग लेकिन कहाँ समझते है ज़िन्दगी जी रहे हैं हम लेकिन ज़िन्दगी के लिए तरसते हैं वक़्त का एक नाम और भी है लोग मरहम भी इसको कहते हैं रोज़ मिलते नहीं हैं हम ख़ुद से रोज़ ख़ुद से मगर बिछड़ते हैं फूल जैसे जो खिल नहीं पाते फूल जैसे वही बिखरते हैं वक़्त में ख़ासियत है क्या ऐसी वक़्त के साथ सब बदलते हैं

दहेज़ एक्ट

लगभग आठ साल पहले जब पहली बार मैं तनु और उसकी माँ से मिली तो उनका रवैया बहुत डरा देने वाला था |वो खा जाने वाली निगाह से हम सबको देख रही थीं, जो सामान हम लाये थे उन्हें एक दो को छोड़ कर सभी महिला कैदियों ने मन से ले लिया था, तनु ने हमसे कहा कि हम कोई ऐसे वैसे नहीं हैं जो ये भीख लें, मैंने कहा 'ये भीख़ नहीं है हम आप सभी से मिलने आये थे तो सोचा .......'  उनके चेहरे के हाव भाव देखकर मैं चुप हो गयी ,मैं महसूस कर पा रही थी कि उनके आत्म सम्मान को बहुत ठेस लगी है, वो ज़ोर-ज़ोर से चिल्ला रहीं थीं ‘हम बेगुनाह हैं’ आँखों से जैसे आँसुओं की जगह गुस्सा बह रहा था |मेरा हाथ उन्होंने कस के पकड़ लिया था और कई पन्नों में लिखा कुछ मेरी ओर किया और बोलीं ‘इसे पढ़िए इसमें सब सच लिखा है’मैं बहुत डर सी गयी थी.. लेडी कांस्टेबल ने मुझे उनसे अलग करवाया, और भी महिला कैदियों के चेहरे उनकी कहानियाँ कह देने को आतुर दिखे लेकिन ख़ामोशी से उन सब में सब से ज़्यादा मुखर वही दोनों थी, बाहर आकर मैंने जेलर से उनके बारे में जब पूछा तब उन्होंने बताया कि ये लड़की ऑफिसर पोस्ट पर थी और एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखती है लेकिन ये द...

सभी लड़कियों को समर्पित

 तुम्हें यहाँ काफ़ी वक़्त हो गया न काम करते हुए? मैंने पूछा जी.. क़रीब सात साल |उसने जवाब दिया | अच्छा,कितने भाई बहन हैं तुम्हारे ? दीदी चार भाई बहन हैं हम .... सबसे बड़ी मैं ,फ़िर बहन ,फ़िर दो भाई |बहन की शादी हो गयी ,भाई छोटे-मोटे काम पर लगे हुए हैं | ओके ,तुमने शादी नहीं की ?मैंने पूछा नहीं ,ऐसी बात नहीं है दीदी ,असल में मैं सुंदर नहीं हूँ न ,मेरी छोटी बहन सुंदर है ,मुझे देखने  लड़के वाले आये थे लेकिन उन्हें मेरी बहन पसंद आ गयी और उसकी शादी हो गयी |कई बार लड़केवाले  मुझे देखने आये लेकिन बात नहीं बन पाई  फ़िर अब मेरे मम्मी पापा भी कोशिश नहीं कर रहे मेरी शादी की ,घर के हालात भी ऐसे नहीं हैं कि दहेज़ दे कर मेरी शादी कर दी जाये | ये बताते-बताते उसका हँसता चेहरा थोड़ा मायूस सा हो गया था | अरे....किसने कहा तुम सुंदर नहीं हो,अच्छी ख़ासी तो हो | अरे दीदी ....मैं जानती हूँ आप ऐसे ही कह रही हैं  अच्छा ये बताओ कहाँ तक पढ़ी हो ? दीदी.. इंटर तक पढ़ी हूँ मैं | फ़िर पढाई में मन नहीं लगा और पैसे की ज़रुरत की वजह से भी और मेरा शौक भी था इसीलिए मैंने पार्लर का काम सीख लिया अब यहाँ से क़रीब चार...

मनन

चित्र
काग़ज  को कलम दे दूँ ? चिंतन को मनन दे दूँ ? जीवंत  ख़ुद को कर लूँ शब्दों को कथन दे दूँ ? इन प्रश्नों को सुलझाने के लिए  'लिखना  ज़रूरी है '