संदेश

आचमन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉ. उर्मिलेश और हिन्दी ग़ज़ल

चित्र
  आदरणीय वसीम बरेलवी जी पापा डॉ. उर्मिलेश की सृजन यात्रा के साक्षी रहे हैं. इसीलिए उनको 'डॉ. उर्मिलेश और हिन्दी ग़ज़ल' देने का जब अवसर मिला तो मुझे बहुत अच्छा लगा. धीरे-धीरे किताब उन हाथों में पहुँच रही है जहाँ इसे होना चाहिए था. पुस्तक प्राप्त करने के लिए आप इस लिंक पर जाएं https://www.amazon.in/.../ref=cm_sw_r_apan_glt_fabc... #drurmilesh

छठ पर्व पर

चित्र
  इधर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छठ नहीं होती.लेकिन जब से संचार के माध्यम बढ़े तब से त्योहार केवल विशेष क्षेत्र के न हो कर सबके से हो गए.और हम भारत वासी हैं भी तो उत्सव प्रेमी.हर त्योहार मनाना चाहते हैं.हमारे यहाँ मेरा-तुम्हारा नहीं बल्कि एकत्व प्रबल है. अभी घर लौटी तो सबसे पहले टी.वी. खोला.उत्सुक थी अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देती हुई स्त्रियों को देखने के लिए.इस समय लंबी माँग भरी,चटक साड़ियाँ पहनी व्रती स्त्रियाँ पूजन सामग्री लिए जल में बस उतर ही रही हैं पूजन के लिए.कितना कठिन व्रत होता है छठ का लेकिन निष्ठा और आस्था के समक्ष सारी कठिनाइयाँ हार जाती हैं. सूर्य को कृतज्ञता ज्ञापित करते,अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते जनसैलाब को देख कर मुझे भी पिछले वर्ष इलाहाबाद में बहती संगम की धारा और उसमें झिलमिलाती डूबते सूर्य की किरणों के मद्दम होते हुए वो दृश्य याद आ गए जिन्हें मैंने जी भर जिया था. इस समय भी मेरे पास न बहंगी है,न आसपास नदी,न पोखर, न छठ का परिवेश लेकिन मन है आराधना का. जिसे स्वीकारें सूर्य देवता. आप सबको छठ की शुभकामनाएं.आपके परिवार पर छठी मैया का आशीर्वाद बना रहे. मेरा...

ये है हिंदुस्तान हमारा प्यारा हिन्दुस्तान

चित्र
  || वंदन गीत || आप सभी को 75 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं क़िस्मत वालों को मिलता है ऐसा देश महान। ये है हिंदुस्तान हमारा प्यारा हिंदुस्तान। धर्म अलग हैं, वेश अलग हैं, अलग-अलग हैं बोली फिर भी इक दूजे के बनकर रहते सब हमजोली जैसे अलग-अलग फूलों से बन जाती है माला जैसे रंग कई मिल कर रच देते हैं रंगोली ऐसे प्यारे मंज़र पर लाखों मंज़र क़ुर्बान। ये है हिन्दुस्तान हमारा प्यारा हिंदुस्तान। अलबेले त्यौहार हैं इसके, संस्कृतियाँ हैं अनगिन जगमग दीवाली-सी रातें, होली से रंगीं दिन पर्वत, नदियाँ, सागर, फ़सलें, मौसम हैं धन-दौलत शून्य लगे अस्तित्व हमारा इक पल भी इसके बिन जन्म यहाँ लेकर मिल जाए जीवन को सम्मान। ये है हिन्दुस्तान हमारा प्यारा हिंदुस्तान। सत्य, अहिंसा, प्रेम, दया के गीतों का ये स्वर है दुश्मन के क्षय को लेकिन रहता हरदम तत्पर है दंश कई झेले हैं इसने घाव कई हैं झेले शक्ति और दृढ़ता के बल पर भारत अजर-अमर है आदि काल से विश्व गुरु की है इसकी पहचान। ये है हिंदुस्तान हमारा प्यारा हिन्दुस्तान। #India #Independencedayindia

|| हिन्दी कवि सम्मेलनों में कवयित्रियों की गौरवशाली परंम्परा || इंदिरा इंदु

चित्र
|| हिन्दी कवि सम्मेलनों में कवयित्रियों की गौरवशाली परंम्परा || नवम पुष्प : इंदिरा इंदु अपने गरिमापूर्ण व्यक्तित्व और सशक्त कविताओं की उत्तम एवं सुरीली प्रस्तुति के कारण काव्य मंचों पर एक अलग और उल्लेखनीय पहचान रखने वाली कवयित्री इंदिरा इंदु जी को आज इस सीरीज़ के माध्यम से प्रणाम कर रही हूँ। महादेवी वर्मा,सुमित्रा कुमारी सिन्हा और स्नेहलता श्रीवास्तव के बाद इंदिरा इंदु मंच से जुड़ी ही नही देश भर में छा गईं। पिता जी डॉ. उर्मिलेश ने 1975 के आसपास से कवि सम्मेलनों के अत्यधिक पसंद किए जाने वाले कवि के रूप में प्रतिष्ठा पा ली थी।बचपन से मैंने देश के अनेक शहरों के नाम सुन लिए थे।लेकिन मुरैना शहर न केवल इसीलिए कि पिता जी वहाँ कविसम्मेलनों में जाते हैं बल्कि इसीलिए भी मेरे लिए परिचित शहर था कि वहाँ इंदिरा इंदु आँटी रहती हैं। मुझे बचपन की कुछ झलकियाँ आज भी याद हैं।जब मैंने पहली बार उन्हें देखा था और मैं उनके लंबे क़द,गले में रुद्राक्ष की माला,घुँघराले लंबे बाल,चौड़े माथे पर लम्बा लाल टीका देख कर बड़ी प्रभावित हुई थी।कद्दावर लगती थीं काफ़ी। मुझे याद है कि जाड़ों में हाई नेक स्कीवी पहना करती थीं साड़ी क...

|| हिन्दी कविसम्मेलनों में कवयित्रियों की गौरवशाली परम्परा || सुमित्रा कुमारी सिन्हा

चित्र
  ||हिन्दी कविसम्मेलनों में कवयित्रियों की गौरवशाली परम्परा|| अष्टम पुष्प:सुमित्रा कुमारी सिन्हा सन 1913 में फ़ैज़ाबाद,उत्तर प्रदेश में जन्मी प्रसिद्ध कवयित्री एवं कहानीकार सुमित्रा कुमारी सिन्हा अपने समय की एक बेहद प्रशंसित,चर्चित एवं उल्लेखनीय नाम रहीं। उन्हें छायावाद और यथार्थवाद के सेतु के रूप में पहचाना जाता है। इन्होंने अपने साहित्यिक जीवन का प्रारम्भ कवयित्री के रूप में किया था।प्रथम काव्य संकलन 'विहाग' के लिए इन्हें इलाहाबाद में एक प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया। बाल उपयोगी साहित्य और रेडियो रूपक के क्षेत्र में भी इन्होंने व्यापक लेखन किया।इनके तीन काव्य संग्रह 'विहाग','आशा पर्व','बोलों के देवता' प्रकाशित हैं। आज से इतने वर्ष पूर्व जब स्त्रियों का जीवन अत्यंत विसंगतियों भरा था ऐसे समय में भी उनकी कविताओं में स्वाभिमान एवं अपने अस्तित्व के प्रति सजग रहने वाली स्त्री नज़र आती है। सुमित्रा जी 17 वर्ष की उम्र में विवाह हो गया।पति ज़मीदार परिवार से थे।पति का साहित्यिक और सामाजिक जीवन मे इन्हें ख़ूब सहयोग मिला।सुमित्रा जी तीन बेटों एवं एक बेटी की ...

|| हिन्दी कविसम्मेलनों में कवयित्रियों की गौरवशाली परम्परा || विद्यापति कोकिल

चित्र
  || हिन्दी कविसम्मेलनों में कवयित्रियों की गौरवशाली परम्परा || सप्तम पुष्प : विद्यापति कोकिल मुझको तेरी अस्ति छू गई है अब न भार से विथकित होती हूँ अब न ताप से विगलित होती हूँ अब न शाप से विचलित होती हूँ जैसे सब स्वीकार बन गया हो। मुझको तेरी अस्ति छू गई है ये समय वो था जब पढ़ने लिखने वाले लोग ही काव्य मंच की शोभा हुआ करते थे।विद्यापति 'कोकिल' जी भी एक ऐसी कवियत्री थीं जिन्हें साहित्य में एक प्रतिष्ठित रचनाकार के रूप में याद किया जाता है।अपने समय की वे बहुत नामचीन कवयित्री मानी जाती थीं।सिद्धि और प्रसिद्धि दोनों उन्हें प्राप्त हुईं। विद्यावती कोकिल जी का जन् ‍ म 26 जुलाई 1914 को मुरादाबाद के हसनपुर (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। गीत की उदात्त लेखिका विद्यावती ‘कोकिल’ के जीवन का अधिकांश समय प्रयागराज में बीता। आर्य समाजी तथा देश-भक्त परिवार में जन्म लेने वाली कोकिल जी का स्वयं भी स्वतंत्रता संग्राम में उल्लेखनीय योगदान रहा।इस दौरान उन्हें कारावास यात्रा भी की।इन्होंने जनहित में अनेक कार्य किये।कोकिल जी का कविता लेखन बचपन में ही प्रारम्भ हो गया था।स्कूल-कॉलेज में आते-आते वो परिपक्व लिख...

|| हिन्दी कविसम्मेलनों में कवयित्रियों की गौरवशाली परम्परा || सावित्री शर्मा

चित्र
  || हिन्दी कविसम्मेलनों में कवयित्रियों की गौरवशाली परम्परा || षष्टम पुष्प : सावित्री शर्मा "जी करता है नेह जियें एकाकीपन खलता। कितना कुछ भी करें हमारे संग संग चलता" सावित्री शर्मा गीत विधा की अत्यंत सम्वेदनशील कवयित्री रही हैं।2 अगस्त 1936 को लखनऊ में जन्मी श्रीमती सावित्री जी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से हिन्दी विषय में परास्नातक की उपाधि प्राप्त की एवं भातखण्डे विश्वविद्यालय से संगीत गायन की भी विधिवत शिक्षा प्राप्त की। श्रीमती सावित्री शर्मा जी का पहला काव्य संग्रह 'अक्षरा' नाम से प्रकाशित हुआ।प्रथम काव्य कृति के साथ ही उनका नाम उन कवियों में गिना जाने लगा जिनका काव्य मंचों पर भी स्वागत होता था और उनकी कृतियों के माध्यम से पाठकों और समीक्षकों द्वारा भी उन्हें ख़ूब सराहा जाता। साहित्यिक पत्रिका 'नवनीत'के पूर्व सम्पादक डॉ. गिरिजा शंकर त्रिवेदी कहते हैं- 'पिछले तीन दशकों में सावित्री जी ने हिन्दी काव्य-उपवन में अपने लिए एक विशिष्ट स्थान बना लिया है।मंच,रेडियो,दूरदर्शन,पत्र-पत्रिकाओं आदि प्रचार-माध्यमों ने उन्हें मुक्त कंठ से सराहा और श्रोताओं ने मनोमुग्ध भावन...

|| हिन्दी कविसम्मेलनों में कवयित्रियों की गौरवशाली परम्परा || डॉ.महाश्वेता चतुर्वेदी

चित्र
  || हिन्दी कविसम्मेलनों में कवयित्रियों की गौरवशाली परम्परा || पंचम पुष्प : डॉ.महाश्वेता चतुर्वेदी "उम्र है केवल काया की मेरी कोई उम्र नहीं मृत्यु अगर विश्राम है तो आऊँगी दोबारा मैं" 20 फरवरी 2019 को अख़बारों में डॉ.महाश्वेता चतुर्वेदी को विदाई देते हुए उनकी इन्हीं पंक्तियों को हेडलाइन बनाया गया था।वास्तव में ऐसी प्रतिभाएँ अपने कृतित्व से अपनी आयु तय करती हैं इसीलिए उनकी केवल काया निर्जीव होती है कृतित्व अमर। अंग्रेज़ी,हिन्दी, संस्कृत में एम. ए.,एल.एल.बी पी. एच. डी,डी. लिट् डॉ. महाश्वेता चतुर्वेदी का जन्म एक बहुत सुसंस्कृत परिवार में हुआ।विदुषी माँ प्राचार्या डॉ. शारदा पाठक एवं विद्वान पिता आचार्य रमेश वाचस्पति शास्त्री की पुत्री महाश्वेता बचपन से ही मेधावी थीं।2 फरवरी 1954 को इटावा में जन्मीं महाश्वेता जी को विद्यालय जाने से पूर्व ही उनकी माँ ने पंचतंत्र,दशकुमार चरितम, कादम्बरी तथा किरातानुरणीयम के विषय में जानकारी दे दी थी।वैदिक ऋचाओं की अनुगूँज से उनकी सुबह और संध्या खनकती तो सांस्कृतिक कथाओं से दिनांत होता।बचपन से ही उन्होंने लिखना शुरू कर दिया था और अंत समय तक लिखती रहीं।...

|| हिन्दी कवि सम्मेलन में कवयित्रियों की गौरवशाली परम्परा || डॉ मधुरिमा सिंह

चित्र
  || हिन्दी कवि सम्मेलन में कवयित्रियों की गौरवशाली परम्परा || चतुर्थ पुष्प : डॉ मधुरिमा सिंह शायरी शौक नहीं मेरा अमीरों की तरह मेरे अशआर भी होते हैं फ़कीरों की तरह मैंने माँगा ही नहीं अपने मोहब्बत का सिला वैसे कुछ था तो हथेली में लकीरों की तरह 'खंडित पूजा'संग्रह के फ्लैप पर छपे डॉ मधुरिमा सिंह को लिखे गए एक पत्र में अपना आशीष देते हुए राष्ट्रकवि पंडित सोहनलाल द्विवेदी कहते हैं- 'कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक अर्थवती तुम्हारी रचनायें झकझोरने वाली हैं।ध्वन्यात्मक!तुम्हें पढ़कर चैतन्य हो उठता हूँ।तुम वेदना में स्वयं समाविष्ट हो जाती हो।परकाया-प्रवेश का लगता है,तुमने मंत्र सिद्ध कर लिया है।' गीत एवं ग़ज़ल की सिद्धस्त हस्ताक्षर डॉ मधुरिमा सिंह 9 मई 1956 में हरदोई में जन्मी। कवयित्री,चित्रकार,संगीत-कला प्रेमी,समाजसेवी और दार्शनिक चिंतक,प्रखर वक्ता जैसे विविध रूपों में उन्होंने अपने जीवन की सार्थकताएँ सिद्ध कीं।काशी विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में उन्होंने डॉक्टरेट की थी।सन 1977 से वे काव्यमंचों से जुड़ गई थीं।विदेशों में भी उन्होंने काव्यपाठ किया।उनकी कविताएँ भी विविध भाषाओं...

पांडुलिपि पूरी करें हम प्यार की

चित्र
  अक्सर प्रणय की पाण्डुलिपि मुद्रित तो हो जाती है लेकिन अपूर्ण रह जाती है।'काश ऐसा होता' वाला एक भाव हमेशा बना रहता है।परन्तु ऐसे क्षण भी आते हैं जब युगल एक दूसरे के साथ सम्पूर्णता का अनुभव करते हैं।इन्हीं भावनाओं का एक गीत। पांडुलिपि पूरी करें हम प्यार की, भाग्य को लिख पंक्तियाँ आभार की। साथ मिल हमने रचा है प्रीत को जी रहे हैं श्वांस में संगीत को भावविह्वल है हमारी ज़िन्दगी देख कर हम पर ह्रदय की जीत को इन पलों के सागरी विस्तार की, पांडुलिपि पूरी करें हम प्यार की। हम क्षणों को गूँथ लें इतना सघन गंध से आबद्ध ज्यों रहता सुमन शिल्प हो जैसे कि हिम की शृंखला बस नदी सा हो तरंगित हर कथन आसमां जैसे विशद आकार की, पांडुलिपि पूरी करें हम प्यार की

|| हिन्दी कविसम्मेलनों में कवयित्रियों की गौरवशाली परम्परा || स्नेहलता'स्नेह'

चित्र
  || हिन्दी कविसम्मेलनों में कवयित्रियों की गौरवशाली परम्परा || द्वितीय पुष्प :श्रीमती स्नेहलता 'स्नेह' "गूँज रही शंखों की शाम मंदिर को दीप का प्रणाम" जिन्होंने भी कवयित्री स्नेहलता 'स्नेह' को काव्यपाठ करते सुना है वह अपने आप को धन्य समझते होंगे।स्नेह जी को उस समय सिद्ध गीतकार भारतभूषण जी का नारी रूप कहा जाता था। जब वे काव्यपाठ करती थीं तब उन्हें सुनकर श्रोता भावविह्वल हो जाया करते थे।बीसवीं शताब्दी के उत्तरार्ध में जन्मी स्नेह जी लखनऊ की रहने वाली थीं।गीतकार बुद्धिनाथ मिश्र जी बताते हैं कि अपने अत्यंत मधुर स्वर और शुद्ध गीतों के लिए जानी जाने वाली स्नेहलता 'स्नेह' हिन्दी काव्यमंच की एक पूरे युग की प्रतिनिधि कवयित्री रही हैं।जिनके गीतों का जादू श्रोताओं के सर चढ़ कर बोलता था। रसज्ञ श्रोता एवं स्वयं एक अच्छे कवि,सम्पादक एवं लेखक श्री प्रदीप जैन बताते हैं कि मुज़फ्फरनगर में सन 1975 में उन्होंने एक कवि सम्मेलन में स्नेह जी को सुना।उस कविसम्मेलन का संचालन डॉ ब्रजेन्द्र अवस्थी कर रहे थे।कवियों में श्री शिव कुमार'अर्चन',आत्मप्रकाश शुक्ल,अशोक चक्रधर,कृष...