संदेश

गज़ल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉ. उर्मिलेश और हिन्दी ग़ज़ल

चित्र
  आदरणीय वसीम बरेलवी जी पापा डॉ. उर्मिलेश की सृजन यात्रा के साक्षी रहे हैं. इसीलिए उनको 'डॉ. उर्मिलेश और हिन्दी ग़ज़ल' देने का जब अवसर मिला तो मुझे बहुत अच्छा लगा. धीरे-धीरे किताब उन हाथों में पहुँच रही है जहाँ इसे होना चाहिए था. पुस्तक प्राप्त करने के लिए आप इस लिंक पर जाएं https://www.amazon.in/.../ref=cm_sw_r_apan_glt_fabc... #drurmilesh

|| हिन्दी कविसम्मेलनों में कवयित्रियों की गौरवशाली परम्परा || सावित्री शर्मा

चित्र
  || हिन्दी कविसम्मेलनों में कवयित्रियों की गौरवशाली परम्परा || षष्टम पुष्प : सावित्री शर्मा "जी करता है नेह जियें एकाकीपन खलता। कितना कुछ भी करें हमारे संग संग चलता" सावित्री शर्मा गीत विधा की अत्यंत सम्वेदनशील कवयित्री रही हैं।2 अगस्त 1936 को लखनऊ में जन्मी श्रीमती सावित्री जी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से हिन्दी विषय में परास्नातक की उपाधि प्राप्त की एवं भातखण्डे विश्वविद्यालय से संगीत गायन की भी विधिवत शिक्षा प्राप्त की। श्रीमती सावित्री शर्मा जी का पहला काव्य संग्रह 'अक्षरा' नाम से प्रकाशित हुआ।प्रथम काव्य कृति के साथ ही उनका नाम उन कवियों में गिना जाने लगा जिनका काव्य मंचों पर भी स्वागत होता था और उनकी कृतियों के माध्यम से पाठकों और समीक्षकों द्वारा भी उन्हें ख़ूब सराहा जाता। साहित्यिक पत्रिका 'नवनीत'के पूर्व सम्पादक डॉ. गिरिजा शंकर त्रिवेदी कहते हैं- 'पिछले तीन दशकों में सावित्री जी ने हिन्दी काव्य-उपवन में अपने लिए एक विशिष्ट स्थान बना लिया है।मंच,रेडियो,दूरदर्शन,पत्र-पत्रिकाओं आदि प्रचार-माध्यमों ने उन्हें मुक्त कंठ से सराहा और श्रोताओं ने मनोमुग्ध भावन...

|| हिन्दी कविसम्मेलनों में कवयित्रियों की गौरवशाली परम्परा || डॉ.महाश्वेता चतुर्वेदी

चित्र
  || हिन्दी कविसम्मेलनों में कवयित्रियों की गौरवशाली परम्परा || पंचम पुष्प : डॉ.महाश्वेता चतुर्वेदी "उम्र है केवल काया की मेरी कोई उम्र नहीं मृत्यु अगर विश्राम है तो आऊँगी दोबारा मैं" 20 फरवरी 2019 को अख़बारों में डॉ.महाश्वेता चतुर्वेदी को विदाई देते हुए उनकी इन्हीं पंक्तियों को हेडलाइन बनाया गया था।वास्तव में ऐसी प्रतिभाएँ अपने कृतित्व से अपनी आयु तय करती हैं इसीलिए उनकी केवल काया निर्जीव होती है कृतित्व अमर। अंग्रेज़ी,हिन्दी, संस्कृत में एम. ए.,एल.एल.बी पी. एच. डी,डी. लिट् डॉ. महाश्वेता चतुर्वेदी का जन्म एक बहुत सुसंस्कृत परिवार में हुआ।विदुषी माँ प्राचार्या डॉ. शारदा पाठक एवं विद्वान पिता आचार्य रमेश वाचस्पति शास्त्री की पुत्री महाश्वेता बचपन से ही मेधावी थीं।2 फरवरी 1954 को इटावा में जन्मीं महाश्वेता जी को विद्यालय जाने से पूर्व ही उनकी माँ ने पंचतंत्र,दशकुमार चरितम, कादम्बरी तथा किरातानुरणीयम के विषय में जानकारी दे दी थी।वैदिक ऋचाओं की अनुगूँज से उनकी सुबह और संध्या खनकती तो सांस्कृतिक कथाओं से दिनांत होता।बचपन से ही उन्होंने लिखना शुरू कर दिया था और अंत समय तक लिखती रहीं।...

फूल हरसिंगार के

चित्र
  रूप निश्चल प्यार के, फूल हरसिंगार के! रात भर बरसे जो मन की देह पर प्रेम की मैं चिर जयंती हो गयी श्वेतवर्णा मैं दुपट्टा ओढ़कर ख़ुशबुओं जैसी अनंती हो गयी मायने अभिसार के, फूल हरसिंगार के! जल रही है बल्ब वाली रौशनी किंतु मैं रौशन हूँ इसके रूप से पत्तियों की लोरियाँ सुन हो गयी दूर पीड़ाओं की निर्मम धूप से गीत हैं मल्हार के, फूल हरसिंगार के! भोर होते ही लगा है घास पर क्रोशिये के बुन गए रूमाल हैं सर्दियों का आगमन ये कह रहा ये मेरी प्यारी धरा की शॉल हैं वर हैं ज्यों उस पार के, फूल हरसिंगार के! [मेरे मौन और एकांत के साथी के नाम ये गीत।जो पिछली सर्दी में लिखा था लेकिन अब ये मौसम का गीत नहीं मन का गीत है] #sonroopavishal #hindikavitayen #hindipoetry

माँ

चित्र
  शाम सी नम,रातों सी भीनी,भोर सी है उजियारी माँ, मुझमें बस थोड़ी सी मैं हूँ मुझमें बाक़ी सारी माँ. जब मुश्किल हालात के अंगारों से हमको आँच मिली, बारिश सी शीतलता हमको देती रही हमारी माँ. कैसे भी ख़र्चे हों उनको वो पूरा कर देती हैं, रखती है मासूम से मन में बनिए सी हुश्यारी माँ. कितनी बार उसे देखा था मैंने ऐसे रूप में भी, होंठों पर मुस्कान लिए है आँखों में लाचारी माँ. माँ की सूरत और सीरत का कैसे मैं गुणगान करूँ, फूल सा चेहरा,कोकिल वाणी,पूजा की अग्ज्ञारी माँ. #Mothersday2021

आत्मबोध का एक गीत

चित्र
  भारतीय परिवेश में स्त्री को स्वयं की स्वीकृति के लिए विशेष श्रम करना पड़ता है। अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से हमारे लिए एक परिधि चिन्हित कर दी जाती है। हमारे उभरे हुए अस्तित्व के नैन नक्श को संकुचित दृष्टिकोण की वसा से दबा देने का प्रयत्न किया जाता है। यही पीड़ा ऐसी रचनाओं की जन्मदाता होती है। इस माध्यम से हम अपने अस्तित्व के चारों ओर उगी इन कँटीली झाड़ियों को काटते हैं फिर कहीं जाकर इनमें वो छुपी हुई आत्मविश्वास की फुलवारी हमें नज़र आने लगती है, जो हमने बड़े मन से लगाई था।पिछले दिनों 'नागरी पर्व' के अवसर पर एक ऐसा ही आत्मबोध का पढ़ा था वो गीत आज आप सबके साथ शेयर कर रही हूँ।आपकी प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा रहेगी।

तुम मिले तो ज़िन्दगी सन्दल हुई

तुम मिले तो ज़िन्दगी सन्दल हुई एक ठहरी झील में हलचल हुई इक नदी पर बाँध-सा बाँधा था मन क्यों मगर ढहने लगा मेरा जतन खोजने पर ये मिला उत्तर मुझे था ये जीवन में तुम्हारा आगमन ख़त्म अब जाकर मेरी अटकल हुई हर नया दिन रेशमी अहसास है अब न कोई भी अधूरी आस है पल हुए जीवन के सारे सरगमी सूनेपन ने ले लिया संन्यास है खुरदुरी थी ज़िन्दगी समतल हुई तुम मिले तो ज़िन्दगी सन्दल हुई

पूर्णचन्द्र सा प्यार है मेरा, पर जुगनू सा प्यार तुम्हारा

पूर्णचन्द्र सा प्यार है मेरा, पर जुगनू सा प्यार तुम्हारा इसीलिए अब तक अनगाया, है ये जीवन गीत हमारा। प्रेम हमारा था इक पौधा हमने मिलकर वृक्ष बनाया लेकिन पतझड़ मेरे हिस्से तुमने केवल चाही छाया   तुम मीठा जल पीने वाले, कैसे पीते पानी खारा। इसीलिए अब तक अनगाया, है ये जीवनगीत हमारा।  तन होता जब भी एकाकी मन तब पास चला आता है स्मृतियों की गुँथी चोटियाँ खोल खोल कर उलझाता है  तब पढ़ना पड़ता भूला सा, पाठ दुबारा और तिबारा। इसीलिए अब तक अनगाया, है ये जीवनगीत हमारा।  तुम यदि साधन साध्य समझते हम दोनों अमृत घट भरते इक दूजे को सृजते सृजते अंतर्मन पर सतिये धरते  निष्ठा प्रश्न पूछती तुमने, मुझको शनै: शनै: क्यों हारा। इसीलिए अब तक अनगाया, है ये जीवनगीत हमारा।  दीवारों की दरकन पर मैं कब तक इक तस्वीर सजाऊँ कब तक कड़वे पान के पत्ते पर मिश्री गुलकंद लगाऊँ डूब रही साँसों को देना है, मुझको अब शीघ्र किनारा। इसीलिए अब तक अनगाया है, ये जीवनगीत हमारा

जाने क्यों ये निभा रहे हैं बेमन से दस्तूर

अपने हैं बस थोड़े से हम बाहर के भरपूर जाने क्यों ये निभा रहे हैं बेमन से दस्तूर जैसे लम्बी बाट जोहकर नभ में खिलती भोर हम भी ख़ुद से मिलने आते अपने मन की ओर कभी लिए मन में कोलाहल कभी लिए सन्तूर, अपना जीवन जीते हैं जो औरों के ढंग से दूर रहा करते हैं फिर वो अपने ही संग से अपनी ही आंखों को चुभते होकर चकनाचूर हर पल आओ जी लें जैसे अंतिम है ये पल सत्य छुपा है अपने भीतर बाक़ी सब है छल इसी नज़रिए से मिल पायेगा जीवन को नूर 

गज़ल

चित्र
उनसे शिकवे कभी गिले ही नहीं हम भी ख़ुद से कभी मिले ही नहीं हमको हालात ने तराशा है ख़ुद की मिट्टी में हम ढले ही नहीं बेसबब जी रहे हैं सपनों को मेरी आँखों में जो पले ही नहीं कैसे उस राह पर तुम्हे भेजें हम भी जिस राह पर चले ही नहीं हमने ख़ुद से वो ही सवाल किये जिसके उत्तर हमें मिले ही नहीं उम्र गुजरी है उनकी यादों में जिनसे मिलने के सिलसिले ही नहीं