संदेश

ज़ेब के सूराख

चित्र
गरीब की ज़ेब के सूराख से  रेत की तरह   त्यौहार बिना गाये  बजाये बीवी की पांच ग़ज की साड़ी बच्चों की भूख कि निवाले माँ-बाप के दर्द के मरहम बड़ी आसानी से निकल जाते हैं भले ही किस्मत नहीं खुल पाती जिंदगी भर  उसकी पर सूराख हमेशा खुले रहते हैं ....

लहरों... बस कुछ देर और

चित्र
   लहरों बस थोड़ी देर और ठहरी रहना मैं वो सब कुछ लिख देना चाहती हूँ जिसे मिटाना चाहती हूँ .... आज हो कल नहीं होगी तुम      मेरे साथ  तब मन को साथ ले लूँगी उस पर लिखूंगी वो बातें जिन्हें मैं लिखना भी चाहती हूँ पर मिटाना भी.....

ओपरा विन्फ्रे

चित्र
तुम सहज हो मुखर हो वाकपटुता तुममें लाजवाब कर देने वाली है प्रेजेन्टेवल हो उन्मुक्त हो मधुर हो, तुम्हारे इन स्वभावों के बीजों को पानी देने का काम एक अद्रश्य शक्ति ने किया है| ये वो शक्ति है जिसने प्रताड़ित मर्दित शोषित वंचित 'ओपेरा विन्फ्रे ' को सूत्रधार बनाया है एक ऐसी जिंदगी का जहाँ  उसका बीता हर दर्द वो चीज़ है जिसकी कीमत उसके वर्तमान के सुख से ऊर्जित ज़िन्दगी से आँकी जाती है|     अभी हाल ही में मैंने  'अहा ज़िन्दगी' के अंक में मेरी पसंदीदा शख्सियतों में से एक ओपेरा विन्फ्रे के बारे में पढ़ा| उनके ज़िन्दगी के अंजान सच को जानकर इस जिंदगी के सार को और गहरे से समझ पा रही हूँ कि 'जिंदगी चलती ही जायेगी'...

'आपका साथ' आपके साथ

मेरा स्वर आप तक ..........( मेरी ऑडियो एल्बम 'आपका साथ ' ,मेरे पिता जी डॉ. उर्मिलेश द्वारा रचित कुछ ग़ज़लें )

ये कैसी कशमकश ?

चित्र
एक तरफ़ उम्मीद तेरे आने की एक तरफ़ खौफ़ तेरे जाने का इसी कशमकश में उलझती जा रही हूँ मैं जानती हूँ खौफ़ का पलड़ा भारी है उम्मीद से फिर भी न जाने क्यों ...... सच को स्वीकारने में मुझे मेरा अंत नज़र आता है

गज़ल

चित्र
उनसे शिकवे कभी गिले ही नहीं हम भी ख़ुद से कभी मिले ही नहीं हमको हालात ने तराशा है ख़ुद की मिट्टी में हम ढले ही नहीं बेसबब जी रहे हैं सपनों को मेरी आँखों में जो पले ही नहीं कैसे उस राह पर तुम्हे भेजें हम भी जिस राह पर चले ही नहीं हमने ख़ुद से वो ही सवाल किये जिसके उत्तर हमें मिले ही नहीं उम्र गुजरी है उनकी यादों में जिनसे मिलने के सिलसिले ही नहीं

मियाद

चित्र
तुम इक दिन की मियाद एक महीना एक साल या एक सदी भी कह देते तो मान ही जाती मैं जैसे ये माने बैठी हूँ कि तुम आओगे मुझे खोजते हुए , लेकिन तब जब मुझे खोज लोगे ख़ुद में | मैं हूँ मैं थी मैं रहूँगी यहीं इंतज़ार में | कभी गर्म शाल में लिपटी हुई , कभी पतझड़ में पत्तों सी झड़ती हुई, कभी नई कोपलों सी महकती हुई, कभी गर्म थपेड़ों से लड़ती हुई, कभी बूँद बूँद आसमां सी बरसती हुई ........ सच ये मौसम बड़े प्यारे हैं मुझे शायद ये ही हैं जो जो उस मियाद को छोटा कर देंगे जिसकी मियाद मुझे ही नहीं मालूम ..............