लड़कियाँ, लड़कियाँ, लड़कियाँ (डॉ. उर्मिलेश की सुप्रसिद्ध ग़ज़ल)

लड़कियाँ, लड़कियाँ, लड़कियाँ

सुर्खियाँ, हल्दियाँ, स्याहियाँ

लड़कियाँ, लड़कियाँ, लड़कियाँ

घुट्टियाँ, दुद्धियाँ, गोदियाँ

लड़कियाँ, लड़कियाँ, लड़कियाँ

घुट्टियाँ, थपकियाँ, लोरियाँ

लड़कियाँ, लड़कियाँ, लड़कियाँ

उँगलियाँ, बज्जियाँ, टॉफियाँ

लड़कियाँ, लड़कियाँ, लड़कियाँ

गिनतियाँ, तख्तियाँ, कॉपियाँ

लड़कियाँ, लड़कियाँ, लड़कियाँ

मेंहदियाँ, रोलियाँ, राखियाँ

लड़कियाँ, लड़कियाँ, लड़कियाँ

तितलियाँ, हिरनियाँ, मछलियाँ

लड़कियाँ, लड़कियाँ, लड़कियाँ

शोखियाँ, शेखियाँ, कनखियाँ

लड़कियाँ, लड़कियाँ, लड़कियाँ

दृष्टियाँ, फ़ब्तियाँ, सीटियाँ

लड़कियाँ, लड़कियाँ, लड़कियाँ

चिह्ठियाँ, खिड़कियाँ, हिचकियाँ

लड़कियाँ, लड़कियाँ, लड़कियाँ

आँधियाँ, बदलियाँ, बिजलियाँ-

लड़कियाँ, लड़कियाँ, लड़कियाँ

चोलियाँ, चुन्नियाँ, साड़ियाँ

लड़कियाँ, लड़कियाँ, लड़कियाँ

शादियाँ, डोलियाँ, सिसकियाँ

लड़कियाँ, लड़कियाँ, लड़कियाँ

बिन्दियाँ, कंघियाँ, चोटियाँ

लड़कियाँ, लड़कियाँ, लड़कियाँ

रोटियाँ, सब्जियाँ, थालियाँ

लड़कियाँ, लड़कियाँ, लड़कियाँ

इमलियाँ, मितलियाँ, उल्टियाँ

लड़कियाँ, लड़कियाँ, लड़कियाँ

रानियाँ, बीबियाँ, दासियाँ

लड़कियाँ, लड़कियाँ, लड़कियाँ

गालियाँ, झिड़कियाँ, जूतियाँ

लड़कियाँ, लड़कियाँ, लड़कियाँ

आगियाँ, रस्सियाँ, फाँसियाँ,

लड़कियाँ, लड़कियाँ, लड़कियाँ

सर्दियाँ, खाँसियाँ, शीशियाँ

लड़कियाँ, लड़कियाँ, लड़कियाँ

झुर्रियाँ, हड्डियाँ, पसलियाँ

लड़कियाँ, लड़कियाँ, लड़कियाँ

सुस्तियाँ, झपकियाँ, चुप्पियाँ

लड़कियाँ, लड़कियाँ, लड़कियाँ

अर्थियाँ, लकड़ियाँ, तीलियाँ

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बाँटना ही है तो थोड़े फूल बाँटिये (डॉ. उर्मिलेश)

सोत नदी 🌼