ये है हिंदुस्तान हमारा प्यारा हिन्दुस्तान

 || वंदन गीत ||

आप सभी को 75 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
क़िस्मत वालों को मिलता है ऐसा देश महान।
ये है हिंदुस्तान हमारा प्यारा हिंदुस्तान।
धर्म अलग हैं, वेश अलग हैं, अलग-अलग हैं बोली
फिर भी इक दूजे के बनकर रहते सब हमजोली
जैसे अलग-अलग फूलों से बन जाती है माला
जैसे रंग कई मिल कर रच देते हैं रंगोली
ऐसे प्यारे मंज़र पर लाखों मंज़र क़ुर्बान।
ये है हिन्दुस्तान हमारा प्यारा हिंदुस्तान।
अलबेले त्यौहार हैं इसके, संस्कृतियाँ हैं अनगिन
जगमग दीवाली-सी रातें, होली से रंगीं दिन
पर्वत, नदियाँ, सागर, फ़सलें, मौसम हैं धन-दौलत
शून्य लगे अस्तित्व हमारा इक पल भी इसके बिन
जन्म यहाँ लेकर मिल जाए जीवन को सम्मान।
ये है हिन्दुस्तान हमारा प्यारा हिंदुस्तान।
सत्य, अहिंसा, प्रेम, दया के गीतों का ये स्वर है
दुश्मन के क्षय को लेकिन रहता हरदम तत्पर है
दंश कई झेले हैं इसने घाव कई हैं झेले
शक्ति और दृढ़ता के बल पर भारत अजर-अमर है
आदि काल से विश्व गुरु की है इसकी पहचान।
ये है हिंदुस्तान हमारा प्यारा हिन्दुस्तान।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बाँटना ही है तो थोड़े फूल बाँटिये (डॉ. उर्मिलेश)

लड़कियाँ, लड़कियाँ, लड़कियाँ (डॉ. उर्मिलेश की सुप्रसिद्ध ग़ज़ल)

सोत नदी 🌼